चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश..पटरियों के बीच गिरी महिला:कोडरमा में सामान खरीदने उतरी थी, तभी ट्रेन खुल गई; कटकर हुई मौत

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश..पटरियों के बीच गिरी महिला:कोडरमा में सामान खरीदने उतरी थी, तभी ट्रेन खुल गई; कटकर हुई मौत

कोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला पटरियों के बीच गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा धनबाद-गया रेलखंड पर हुआ। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्धमान की रहने वाली मुस्कान मसी (24)के रूप में हुई है। मुस्कान अपनी 15 साल की भांजी और दुधमुंहे जुड़वां बच्चों के साथ 12339 सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थीं। उन्होंने आसनसोल स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी और कोच बी-3 में सफर कर रही थीं। ट्रेन जब कोडरमा स्टेशन पहुंची, तो वह खाने-पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गईं। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी। ट्रेन छूटता देख मुस्कान घबरा गईं और दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगीं। जैसे ही उन्होंने कोच के पायदान पर पैर रखा, तेज रफ्तार के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गईं। चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन यह देख एक सहयात्री ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में ट्रेन के पहियों के नीचे फंसी हुई थी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने उसे बाहर निकाला और प्लेटफॉर्म पर लाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आज परिजन ले गए डेडबॉडी इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। महिला के साथ सफर कर रही उसकी भांजी और दोनों जुड़वां बच्चों को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। जहां महिला जवानों की देखरेख में रखा गया। इस हृदयविदारक घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिन बच्चों को मां की गोद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वे पलभर में अनाथ हो गए। घटना की सूचना मृतका के पति को दी गई, जिसके बाद परिजन देर रात कोडरमा स्टेशन पहुंचे। आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन उसे अपने साथ ले गए। कोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला पटरियों के बीच गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा धनबाद-गया रेलखंड पर हुआ। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्धमान की रहने वाली मुस्कान मसी (24)के रूप में हुई है। मुस्कान अपनी 15 साल की भांजी और दुधमुंहे जुड़वां बच्चों के साथ 12339 सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थीं। उन्होंने आसनसोल स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी और कोच बी-3 में सफर कर रही थीं। ट्रेन जब कोडरमा स्टेशन पहुंची, तो वह खाने-पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गईं। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी। ट्रेन छूटता देख मुस्कान घबरा गईं और दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगीं। जैसे ही उन्होंने कोच के पायदान पर पैर रखा, तेज रफ्तार के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गईं। चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन यह देख एक सहयात्री ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में ट्रेन के पहियों के नीचे फंसी हुई थी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने उसे बाहर निकाला और प्लेटफॉर्म पर लाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आज परिजन ले गए डेडबॉडी इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। महिला के साथ सफर कर रही उसकी भांजी और दोनों जुड़वां बच्चों को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। जहां महिला जवानों की देखरेख में रखा गया। इस हृदयविदारक घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिन बच्चों को मां की गोद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वे पलभर में अनाथ हो गए। घटना की सूचना मृतका के पति को दी गई, जिसके बाद परिजन देर रात कोडरमा स्टेशन पहुंचे। आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन उसे अपने साथ ले गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *