गयाजी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव के 2 युवकों पर घर से बुलाकर मारने का आरोप है। शव रामसागर आहार के पास मिला है। मृतका की पहचान बिफनी देवी(57) के तौर पर हुईहै। पति इस दुनिया में नहीं है। दो बेटे बुधन यादव और छोटू यादव है। छह बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र की है। बच्चों ने आहार के पास देखा शव बेटा बुधन यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के रामब्रत यादव और भगवान ठाकुर बुलाकर ले गए थे। डुमरिया बाजार जाने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रात भर परिवार इंतजार करता रहा। शनिवार सुबह गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान आहार के पास झाड़ियों के किनारे शव देखा। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलज भेज दिया। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। सिर पर कई गहरे जख्म है। साफ है कि हत्या पूरी प्लानिंग से की गई। तिलक के दिन आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामब्रत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि शनिवार(25 अप्रैल 2026) को ही उसका तिलक आने वाला था। दूसरा आरोपी भगवान ठाकुर फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिवार को स्पष्ट जानकारी नहीं परिवार अब भी सदमे में है। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। मृतका की बेटी और दामाद भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। दामाद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे मेरी सास ने बड़ी बेटी को फोन किया था। कहा था कि बस 5 मिनट में घर आ रही हूं, लेकिन नहीं आई। गयाजी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव के 2 युवकों पर घर से बुलाकर मारने का आरोप है। शव रामसागर आहार के पास मिला है। मृतका की पहचान बिफनी देवी(57) के तौर पर हुईहै। पति इस दुनिया में नहीं है। दो बेटे बुधन यादव और छोटू यादव है। छह बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र की है। बच्चों ने आहार के पास देखा शव बेटा बुधन यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के रामब्रत यादव और भगवान ठाकुर बुलाकर ले गए थे। डुमरिया बाजार जाने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रात भर परिवार इंतजार करता रहा। शनिवार सुबह गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान आहार के पास झाड़ियों के किनारे शव देखा। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलज भेज दिया। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। सिर पर कई गहरे जख्म है। साफ है कि हत्या पूरी प्लानिंग से की गई। तिलक के दिन आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामब्रत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि शनिवार(25 अप्रैल 2026) को ही उसका तिलक आने वाला था। दूसरा आरोपी भगवान ठाकुर फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिवार को स्पष्ट जानकारी नहीं परिवार अब भी सदमे में है। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। मृतका की बेटी और दामाद भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। दामाद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे मेरी सास ने बड़ी बेटी को फोन किया था। कहा था कि बस 5 मिनट में घर आ रही हूं, लेकिन नहीं आई।


