बिरौल हिंसक झड़प मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार:दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग FIR; बाइक में टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद

बिरौल हिंसक झड़प मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार:दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग FIR; बाइक में टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद

दरभंगा के बिरौल में हिंसक झड़प मामसे में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पहले पक्ष की ओर से 14 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 19 नामजद, 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार 12 आरोपियों में पहले पक्ष से मो. सुम्मो बख्खो, सकीना खातून और मो. अकरम बख्खो शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दिलीप सहनी, अमरजीत सहनी, तेतर सहनी, भूतही देवी, विजय सहनी, नुनू सहनी, बिशो सहनी, बलराम सहनी और महाराज सहनी शामिल है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है। बाइक में टक्कर से शुरू हुआ विवाद गुरुवार देर शाम बिरौल थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें बच्चे समेत 5-6 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक से हल्की टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर सामुदायिक तनाव में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ ही देर में दोनों ओर से रोड़ेबाजी होने लगी। दरभंगा के बिरौल में हिंसक झड़प मामसे में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पहले पक्ष की ओर से 14 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 19 नामजद, 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार 12 आरोपियों में पहले पक्ष से मो. सुम्मो बख्खो, सकीना खातून और मो. अकरम बख्खो शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दिलीप सहनी, अमरजीत सहनी, तेतर सहनी, भूतही देवी, विजय सहनी, नुनू सहनी, बिशो सहनी, बलराम सहनी और महाराज सहनी शामिल है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है। बाइक में टक्कर से शुरू हुआ विवाद गुरुवार देर शाम बिरौल थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें बच्चे समेत 5-6 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक से हल्की टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर सामुदायिक तनाव में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ ही देर में दोनों ओर से रोड़ेबाजी होने लगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *