दरभंगा में नशेड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:विशेष अभियान में अलग-अलग इलाकों से 57 लोग गिरफ्तार; सख्त कार्रवाई की चेतावनी

दरभंगा में नशेड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:विशेष अभियान में अलग-अलग इलाकों से 57 लोग गिरफ्तार; सख्त कार्रवाई की चेतावनी

दरभंगा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर 57 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। बहेड़ा से 7, बहेड़ी से 3, अलीनगर थाना क्षेत्र से 4, लहेरियासराय से 8, बहादुरपुर 5, रैयाम 2, सोनकी 3, तिलकेश्वर 2, बेंता 1, एपीएम थाना से 3, हायाघाट 3, कमतौल 1, मनीगाछी 1, केवटी 3, विश्वविद्यालय 8, नेहरा 1 और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जा रहा है। ताकि नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर 57 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया। बहेड़ा से 7, बहेड़ी से 3, अलीनगर थाना क्षेत्र से 4, लहेरियासराय से 8, बहादुरपुर 5, रैयाम 2, सोनकी 3, तिलकेश्वर 2, बेंता 1, एपीएम थाना से 3, हायाघाट 3, कमतौल 1, मनीगाछी 1, केवटी 3, विश्वविद्यालय 8, नेहरा 1 और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जा रहा है। ताकि नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *