लक्ष्य सेन को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन आयुष शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की जिससे 2022 के चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां थॉमस कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप ए मुकाबले में कनाडा पर 4-1 से शानदार जीत हासिल की।
हालांकि महिला वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। उबेर कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप ए मुकाबले में भारत मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गया।
लक्ष्य सेन को शानदार प्रयास के बावजूद दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई से 18-21, 21-19, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।
इसके विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को 21-10, 21-11 से हराकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।
हाल में हुई एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता 20 वर्षीय आयुष ने फिर दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी ब्रायन यांग को 39 मिनट में 21-13, 21-17 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।
दूसरी युगल जोड़ी हरिहरन अमसकरुणन और एम आर अर्जुन ने टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नाइल याकुरा पर 21-7, 21-15 की शानदार जीत के साथ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।किदांबी श्रीकांत ने पांचवें और औपचारिकता मात्र रह गए मैच में दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी जोशुआ गुयेन को 21-17, 21-12 से मात दी।
इस तरह भारत ने मैच 4-1 से अपने नाम किया और चीन के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
वहीं 11 बार के विजेता और मौजूदा चैंपियन चीन ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया।
चारों ग्रुप में से शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
उबेर कप में भारत ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने डेनमार्क की विश्व नंबर 21 लाइन क्रिस्टोफर्सन को 21-13, 18-21, 21-17 से कड़े मुकाबले में हराकर भारत को बढ़त दिलाई।
इसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शानदार वापसी करते हुए कई मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन अंततः उन्हें विश्व नंबर 26 लाइन होजमार्क क्येर्सफेल्ट के खिलाफ 12-21, 23-25 से हार का सामना करना पड़ा। क्येर्सफेल्ट ने इसी महीने की शुरुआत में 2026 यूरोपीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
तन्वी शर्मा को पहला गेम जीतने के बाद भी अमाली शुल्ज के हाथों 54 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया।
अब ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबाम की महिला युगल जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट गंवा दिए और एक घंटे 15 मिनट तक चले संघर्ष के बाद निर्णायक मुकाबला अमाली सेसिले कुदस्क और मेटे वर्जे से 17-21, 21-11, 21-23 से हार गईं।
आखिरी और औपचारिकता मात्र रह गए मुकाबले में तनीषा क्रास्टो और सिंधू ने जीत दर्ज की जब एलेक्जैंड्रा बोजे और क्रिस्टिन बुश ने दूसरे गेम में ही मैच छोड़ दिया।
लक्ष्य और लाई के बीच थकाने वाला मुकाबला रहा जिसने ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल की याद दिलाई।
लक्ष्य शुरुआत में नियंत्रण में दिखे, ने सटीक नेट प्ले और स्मैश से शुरुआती दौर में दबदबा बनाए रखा। हालांकि लाई को अंत में लय मिलनी शुरू हो गई। उन्होंने 14-18 के स्कोर से पिछड़ने के बाद अंतर कम किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीतने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
पर इसके बाद लाई ने बड़े कॉर्नर शॉट लगाकर 7-2 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाया। पर लाई ने शटल की गति कम करके लक्ष्य की लय बिगाड़ दी। ब्रेक के समय वह 11-7 से आगे थे।
45 शॉट की एक रैली तब खत्म हुई जब लाई का शॉट नेट में फंस गया, इससे लक्ष्य को वापसी का मौका मिला और वह स्कोर बराबर करके 12-12 पर पहुंच गए।
लाई फिर बढ़त बनाने में कामयाब रहे, लक्ष्य ने स्कोर एक समय 19-19 से बराबरी हासिल की। पर लाई ने तुरंत एक तेज नेट विनर लगाया और दूसरा गेम जीत लिया।
निर्णायक गेम में लाई ने शुरुआत में ही नियंत्रण बनाते हुए 4-1 की बढ़त बनाई और इसे बढ़ाकर 10-3 कर दिया। फिर उन्होंने स्कोर 16-8 तक पहुंचा दिया।
आखिरकार उन्हें मैच जीतने के कई मौके मिले और जब लक्ष्य का शॉट कोर्ट से बाहर चला गया तो उन्होंने मैच जीत लिया। इस तरह उन्होंने बर्मिंघम में मिली हार का बदला ले लिया।
भारत अगला मुकाबला सोमवार और बुधवार को क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और चीन के खिलाफ खेलेगा।
लक्ष्य सेन को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा लेकिन आयुष शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की जिससे 2022 के चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां थॉमस कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप ए मुकाबले में कनाडा पर 4-1 से शानदार जीत हासिल की।
हालांकि महिला वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। उबेर कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप ए मुकाबले में भारत मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गया।
लक्ष्य सेन को शानदार प्रयास के बावजूद दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई से 18-21, 21-19, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।
इसके विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को 21-10, 21-11 से हराकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।
हाल में हुई एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता 20 वर्षीय आयुष ने फिर दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी ब्रायन यांग को 39 मिनट में 21-13, 21-17 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।
दूसरी युगल जोड़ी हरिहरन अमसकरुणन और एम आर अर्जुन ने टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नाइल याकुरा पर 21-7, 21-15 की शानदार जीत के साथ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
किदांबी श्रीकांत ने पांचवें और औपचारिकता मात्र रह गए मैच में दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी जोशुआ गुयेन को 21-17, 21-12 से मात दी।
इस तरह भारत ने मैच 4-1 से अपने नाम किया और चीन के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
वहीं 11 बार के विजेता और मौजूदा चैंपियन चीन ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया।
चारों ग्रुप में से शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
उबेर कप में भारत ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने डेनमार्क की विश्व नंबर 21 लाइन क्रिस्टोफर्सन को 21-13, 18-21, 21-17 से कड़े मुकाबले में हराकर भारत को बढ़त दिलाई।
इसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शानदार वापसी करते हुए कई मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन अंततः उन्हें विश्व नंबर 26 लाइन होजमार्क क्येर्सफेल्ट के खिलाफ 12-21, 23-25 से हार का सामना करना पड़ा।
क्येर्सफेल्ट ने इसी महीने की शुरुआत में 2026 यूरोपीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
तन्वी शर्मा को पहला गेम जीतने के बाद भी अमाली शुल्ज के हाथों 54 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया।
अब ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबाम की महिला युगल जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट गंवा दिए और एक घंटे 15 मिनट तक चले संघर्ष के बाद निर्णायक मुकाबला अमाली सेसिले कुदस्क और मेटे वर्जे से 17-21, 21-11, 21-23 से हार गईं।
आखिरी और औपचारिकता मात्र रह गए मुकाबले में तनीषा क्रास्टो और सिंधू ने जीत दर्ज की जब एलेक्जैंड्रा बोजे और क्रिस्टिन बुश ने दूसरे गेम में ही मैच छोड़ दिया।
लक्ष्य और लाई के बीच थकाने वाला मुकाबला रहा जिसने ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल की याद दिलाई।
लक्ष्य शुरुआत में नियंत्रण में दिखे, ने सटीक नेट प्ले और स्मैश से शुरुआती दौर में दबदबा बनाए रखा। हालांकि लाई को अंत में लय मिलनी शुरू हो गई। उन्होंने 14-18 के स्कोर से पिछड़ने के बाद अंतर कम किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीतने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
पर इसके बाद लाई ने बड़े कॉर्नर शॉट लगाकर 7-2 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाया। पर लाई ने शटल की गति कम करके लक्ष्य की लय बिगाड़ दी।
ब्रेक के समय वह 11-7 से आगे थे।
45 शॉट की एक रैली तब खत्म हुई जब लाई का शॉट नेट में फंस गया, इससे लक्ष्य को वापसी का मौका मिला और वह स्कोर बराबर करके 12-12 पर पहुंच गए।
लाई फिर बढ़त बनाने में कामयाब रहे, लक्ष्य ने स्कोर एक समय 19-19 से बराबरी हासिल की। पर लाई ने तुरंत एक तेज नेट विनर लगाया और दूसरा गेम जीत लिया।
निर्णायक गेम में लाई ने शुरुआत में ही नियंत्रण बनाते हुए 4-1 की बढ़त बनाई और इसे बढ़ाकर 10-3 कर दिया। फिर उन्होंने स्कोर 16-8 तक पहुंचा दिया।
आखिरकार उन्हें मैच जीतने के कई मौके मिले और जब लक्ष्य का शॉट कोर्ट से बाहर चला गया तो उन्होंने मैच जीत लिया। इस तरह उन्होंने बर्मिंघम में मिली हार का बदला ले लिया।
भारत अगला मुकाबला सोमवार और बुधवार को क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और चीन के खिलाफ खेलेगा।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi