यात्रियों को मिलेगी राहत, स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी:भीषण गर्मी को देखते हुए जुलाई तक बढ़ाया गया संचालन

यात्रियों को मिलेगी राहत, स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी:भीषण गर्मी को देखते हुए जुलाई तक बढ़ाया गया संचालन

झांसी में गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने और कुछ नई स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। सबसे प्रमुख 01079/01080 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस–गोरखपुर दैनिक स्पेशल ट्रेन है, जिसे अब 15 मई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन दादर, नासिक, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में कुल 62-62 फेरे लगाए जाएंगे।
इसी तरह 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–हडपसर दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 15 मई से 16 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन मनमाड, भुसावल, इटारसी, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए चलेगी। इसके भी 62 फेरे निर्धारित किए गए हैं। रेलवे ने इसके अलावा दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है। 01102 हावड़ा–छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्पेशल 25 अप्रैल 2026 को चलाई जाएगी, जबकि 01452 हावड़ा–हडपसर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 को चलेगी। ये ट्रेनें गया, प्रयागराज, जबलपुर और इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। वहीं, सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए उधना–जयनगर, उधना–दानापुर रूट पर भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन 26 और 27 अप्रैल को किया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव झांसी, प्रयागराज और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मियों में यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *