भोजपुर में गैस लीकेज से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पति-पत्नी झुलस गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डोमन डीहरा गांव की है। घायलों की पहचान जानकारी के लक्ष्मण सिंह(57) और उनकी पत्नी पुष्पा कुमारी(37) के तौर पर हुई है। लक्ष्मण सिंह सरकारी शिक्षक है। वर्तमान में गड़हनी प्रखंड के असलान रामपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं।
लाइटर जलाते ही लगी आग पीड़ित ने बताया कि पत्नी खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी। सिलेंडर लिक कर रहा था। इसका पता नहीं चला। जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाई, अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से हाथ, पैर और चेहरा जल गया। बचाने के चक्कर में मैं भी चपेट में आ गया। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। भोजपुर में गैस लीकेज से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पति-पत्नी झुलस गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डोमन डीहरा गांव की है। घायलों की पहचान जानकारी के लक्ष्मण सिंह(57) और उनकी पत्नी पुष्पा कुमारी(37) के तौर पर हुई है। लक्ष्मण सिंह सरकारी शिक्षक है। वर्तमान में गड़हनी प्रखंड के असलान रामपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं।
लाइटर जलाते ही लगी आग पीड़ित ने बताया कि पत्नी खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी। सिलेंडर लिक कर रहा था। इसका पता नहीं चला। जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाई, अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से हाथ, पैर और चेहरा जल गया। बचाने के चक्कर में मैं भी चपेट में आ गया। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।


