दूल्हे के मौसेरे भाई के मर्डर का VIDEO:भिवानी में युवक लाठी लिए खड़े, व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा; युवतियों से छेड़छाड़ रोकने पर हमला

दूल्हे के मौसेरे भाई के मर्डर का VIDEO:भिवानी में युवक लाठी लिए खड़े, व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा; युवतियों से छेड़छाड़ रोकने पर हमला

हरियाणा के भिवानी में दूल्हे के मौसेरे भाई की हत्या के मामले में कुछ वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में आरोपी हाथों में लाठियां लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राजेश जमीन पर पड़ा है और एक महिला उसे संभाल रही है। कुछ लोग युवकों को धक्का भी दे रहे हैं। पीछे महिलाओं के चिल्लाने की आवाज भी आ रही है। दूसरी फुटेज CCTV की है। मृतक राकेश के बेटे रितिक का कहना है कि पिता पर हमला करने से पहले युवक घर के बाहर रेकी करके गए थे। विवाद 21 अप्रैल को शुरू हुआ था। राजस्थान गई बारात में पड़ोस के कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ की थी। उस समय राकेश ने उन्हें रोका था। शादी के बाद सभी भिवानी लौट आए। 22 अप्रैल को आरोपी युवक घर में घुस आए और राकेश की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद वे फरार हो गए। रुड़की का रहने वाला, 17 को भिवानी आया मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी राकेश कुमार (41) के रूप में हुई है। वह एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करता था। राकेश की मौसी भिवानी के बलियाली गांव में रहती है। 17 अप्रैल को राकेश अपने परिवार के साथ मौसेरे भाई रोहित की शादी में शामिल होने के लिए बलियाली आया था। अब जानिए कैसे ही राकेश की हत्या…. 21 अप्रैल को बारात में झगड़ा हुआ राकेश के बेटे रितिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को रोहित की बारात राजस्थान के सिंघाणा गई थी। वहां कुछ युवकों ने युवतियों के साथ बदतमीजी की, जिस पर हंगामा हो गया। राकेश और अन्य लोगों ने उन युवकों को रोक लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। शादी के बाद बारात में शामिल सभी लोग घर लौट आए। 22 को घर में घुसकर हमला किया रितिक ने आगे बताया कि बुधवार (22 अप्रैल) को रोहित अपनी पत्नी के साथ गांव में पूजा के लिए गया हुआ था और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ थे। इसी दौरान वही अमित, अजय उर्फ विक्की व अन्य घर में घुस आए। उस समय राकेश, परिवार के सदस्य दिनेश उर्फ लाला और रिश्ते में चाचा लगने वाला अमन घर पर आराम कर रहे थे। आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ-साथ लात-घूंसे से भी हमला किया। धमकी देते हुए भागे हमलावर रितिक के अनुसार, आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल राकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लाला को भी चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। SHO बोले- 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया बवानीखेड़ा थाना SHO सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक राकेश के बेटे रितिक के बयान पर गांव बलियाली निवासी विक्की, अमित, गौत्तम, सूरज, सुरेंद्र व साहिल सहित अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *