मुरादाबाद में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी:सीतापुर से दिल्ली जा रही बस में सवार थे 100 से अधिक यात्री; 20 से ज्यादा घायल हुए

मुरादाबाद में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी:सीतापुर से दिल्ली जा रही बस में सवार थे 100 से अधिक यात्री; 20 से ज्यादा घायल हुए

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद की सीमा में शुक्रवार देर रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। डबल डेकर प्राइवेट बस सीतापुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मूंढापांडे में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दिल्ली की तरफ जा रही डबल डेकर बस रात्रि करीब 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत मूंढापांडे पीएचसी भेजा गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रण विजय सिंह सतेम तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। SSP सतवपााल अंतिल ने राहत और बचाव कार्यों के लिए तुरंत आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर रवाना कर दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया और घायल यात्रियों को प्राथमिम उपचार शुरू कराने के साथ ही उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।
देखिए हादसे की तस्वीरें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *