उमरिया में दो दुकानों से फर्नीचर जब्त:सड़क पर घेरकर सामान रखा था, नपा टीम कुर्सी, कूलर और अलमारियां ले गई

उमरिया में दो दुकानों से फर्नीचर जब्त:सड़क पर घेरकर सामान रखा था, नपा टीम कुर्सी, कूलर और अलमारियां ले गई

जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद इलाके में सड़क पर सामान फैलाकर जाम लगाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। बाजारपुर इलाके में अतिक्रमण की वजह से आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान थे, जिसकी शिकायतों के बाद शुक्रवार को नगर परिषद और पुलिस की टीम ने मिलकर अभियान चलाया। बाजार में सड़क घेरकर धंधा करने वालों को सबक सिखाने के लिए टीम ने ‘शिवम फर्नीचर’ और ‘जानू फर्नीचर’ पर कार्रवाई की। इन दुकानों का सामान—जैसे कुर्सी, कूलर और अलमारियां—सड़क पर रखे होने के कारण जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि दुकान की सीमा के बाहर सामान रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाम से जनता परेशान, प्रशासन सख्त नगर परिषद की टीम ने बाजार के दूसरे व्यापारियों को भी समझाया कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम जनता को निकलने में भारी दिक्कत होती है। बार-बार लगने वाले जाम की मुख्य वजह दुकानों का सामान सड़क तक फैला होना है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर हिदायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो सामान जब्ती के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं है। शहर के ट्रैफिक को दुरुस्त करने और सड़कों को खुला रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई से बाजार के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *