‘चंडी बनीं महिलाएं तो पप्पू यादव को सड़क पर पीटेंगी’:जमुई में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने महिलाओं पर कमेंट को लेकर जताई नाराजगी

‘चंडी बनीं महिलाएं तो पप्पू यादव को सड़क पर पीटेंगी’:जमुई में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने महिलाओं पर कमेंट को लेकर जताई नाराजगी

जमुई में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पप्पू यादव पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनामिका पासवान ने जमुई पहुंचकर महिला जनआक्रोश पदयात्रा कार्यक्रम से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातें करते हुए महिलाओं पर दिए गए पप्पू यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि 16 अप्रैल का दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक हो सकता था, लेकिन विपक्ष और महागठबंधन के लोग महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला बताया। ”90 प्रतिशत महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बेहद निंदनीय” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रह चुकी हैं, ऐसे में उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे महिलाओं के चरित्र पर इस तरह के सवाल कैसे उठा सकते हैं। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि 90 प्रतिशत महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद आपराधिक छवि के आरोपों से घिरा रहा है, वह महिलाओं के आचरण पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं रखता। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव की अपनी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित शिकायत दी जाएगी अनामिका पासवान ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित शिकायत दी जाएगी, ताकि संसदीय समिति के माध्यम से इस तरह के बयान पर कार्रवाई हो सके और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—चाहे ऑफिस हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य पेशे। ऐसे में इस तरह के बयान कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और बेटियों का अपमान है। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि यदि महिलाएं एकजुट हो गईं, तो ऐसे नेताओं को जनता के बीच जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीमांचल क्षेत्र में आज भी लोग पप्पू यादव से भयभीत रहते हैं। आज भी डॉक्टरों से रंगदारी वसूले जाते है। जमुई में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पप्पू यादव पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनामिका पासवान ने जमुई पहुंचकर महिला जनआक्रोश पदयात्रा कार्यक्रम से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातें करते हुए महिलाओं पर दिए गए पप्पू यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि 16 अप्रैल का दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक हो सकता था, लेकिन विपक्ष और महागठबंधन के लोग महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला बताया। ”90 प्रतिशत महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बेहद निंदनीय” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रह चुकी हैं, ऐसे में उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे महिलाओं के चरित्र पर इस तरह के सवाल कैसे उठा सकते हैं। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि 90 प्रतिशत महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद आपराधिक छवि के आरोपों से घिरा रहा है, वह महिलाओं के आचरण पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं रखता। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव की अपनी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित शिकायत दी जाएगी अनामिका पासवान ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित शिकायत दी जाएगी, ताकि संसदीय समिति के माध्यम से इस तरह के बयान पर कार्रवाई हो सके और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—चाहे ऑफिस हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य पेशे। ऐसे में इस तरह के बयान कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और बेटियों का अपमान है। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि यदि महिलाएं एकजुट हो गईं, तो ऐसे नेताओं को जनता के बीच जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीमांचल क्षेत्र में आज भी लोग पप्पू यादव से भयभीत रहते हैं। आज भी डॉक्टरों से रंगदारी वसूले जाते है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *