‘संगठन मजबूत होगा तो राजद का समय आएगा’:पंचायती राज दिवस पर तेजस्वी यादव बोले- फूल-माला पर खर्च न करें, आकर गले मिल लें

‘संगठन मजबूत होगा तो राजद का समय आएगा’:पंचायती राज दिवस पर तेजस्वी यादव बोले- फूल-माला पर खर्च न करें, आकर गले मिल लें

पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को RJD कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना था। कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, उनके पास समय कम है क्योंकि उन्हें थोड़ी देर में बंगाल के लिए रवाना होना है, लेकिन फिर भी वे कार्यकर्ताओं से कुछ जरूरी बातें साझा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, इतनी भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में पहुंचना यह दिखाता है कि पार्टी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता मजबूत है। संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी आगे बढ़ेगी तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करें, क्योंकि जब संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, जिस दिन हमलोग गोलबंद होकर मजबूती से काम करेंगे, उस दिन हमारा भी समय आएगा। उन्होंने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा, आज जनप्रतिनिधियों का महत्व कम होता जा रहा है और अफसरशाही चरम सीमा पर है। तेजस्वी ने कहा कि आज विधायक और मंत्री तक को उचित सम्मान नहीं मिलता और यदि यह पता चल जाए कि कोई राजद से जुड़ा है तो उसकी बात और भी कम सुनी जाती है। पिछले चुनाव में राजद के वोटों में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले चुनाव में राजद के वोटों में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई, लेकिन तंत्र-मंत्र के जरिए छल-कपट कर सरकार बनाई गई। उन्होंने कहा कि पांच साल में पांच सरकारों का बनना राजनीतिक अस्थिरता को दर्शाता है। अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि फूल-माला पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, फूल-माला लाकर पैसा बर्बाद मत कीजिए, इससे अच्छा है आकर गले मिल लीजिए। उनके इस बयान पर सभागार तालियों से गूंज उठी। पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को RJD कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना था। कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, उनके पास समय कम है क्योंकि उन्हें थोड़ी देर में बंगाल के लिए रवाना होना है, लेकिन फिर भी वे कार्यकर्ताओं से कुछ जरूरी बातें साझा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, इतनी भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में पहुंचना यह दिखाता है कि पार्टी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता मजबूत है। संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी आगे बढ़ेगी तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करें, क्योंकि जब संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, जिस दिन हमलोग गोलबंद होकर मजबूती से काम करेंगे, उस दिन हमारा भी समय आएगा। उन्होंने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा, आज जनप्रतिनिधियों का महत्व कम होता जा रहा है और अफसरशाही चरम सीमा पर है। तेजस्वी ने कहा कि आज विधायक और मंत्री तक को उचित सम्मान नहीं मिलता और यदि यह पता चल जाए कि कोई राजद से जुड़ा है तो उसकी बात और भी कम सुनी जाती है। पिछले चुनाव में राजद के वोटों में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले चुनाव में राजद के वोटों में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई, लेकिन तंत्र-मंत्र के जरिए छल-कपट कर सरकार बनाई गई। उन्होंने कहा कि पांच साल में पांच सरकारों का बनना राजनीतिक अस्थिरता को दर्शाता है। अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि फूल-माला पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, फूल-माला लाकर पैसा बर्बाद मत कीजिए, इससे अच्छा है आकर गले मिल लीजिए। उनके इस बयान पर सभागार तालियों से गूंज उठी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *