करनाल बस स्टैंड पर चले चाकू:15 बदमाशों ने एक युवक पर किए कई वॉर,वारदात सीसीटीवी में कैद

करनाल में घरौंडा के नए बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक छात्र पर 12 से 15 युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और अन्य अवैध हथियारों से युवक के सिर, पेट और बाजू पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के दौरान आरोपी युवक की सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गए। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज से लौटते समय किया हमला
गांव बस्सी अकबरपुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आज दोपहर करीब 12:30 बजे करनाल के सरकारी कॉलेज से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घरौंडा के नए बस स्टैंड पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद 12 से 15 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से सिर और शरीर पर कई वार
हमलावरों ने युवक पर चार से पांच बार चाकू से सिर पर वार किए। इसके अलावा पेट और बाजू पर भी चाकू से हमले किए गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपियों के पास अन्य अवैध हथियार भी थे और उन्होंने पहले से युवक की रेकी कर रखी थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि उसके बेटे को जान से मारने की साजिश रची गई थी। हमले के दौरान लूटपाट भी
घटना के दौरान आरोपियों ने घायल युवक की सोने की चेन भी छीन ली। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी से हुई पहचान
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। शिकायत में सायन निवासी गांव अंधेड़ा, हिमांशु और दीपक को मुख्य आरोपी बताया गया है। डॉक्टर ने बताई 6 गंभीर चोटें
पुलिस को दी गई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार घायल युवक देव के शरीर पर कुल 6 चोटें पाई गई हैं। इनमें पेट, कोहनी और सिर के अलग-अलग हिस्सों पर गहरे जख्म शामिल हैं। सिर पर 4 से 5 जगह कट के निशान हैं, जिनमें कुछ घाव 4 सेमी तक बड़े हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना घरौंडा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सायन निवासी अंधेड़ा व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच में जुटी पुलिस टीम
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *