नशे में युवक ने अपने घर में लगाई आग:अंदर रखा सामान जला, समय पर काबू पाने से आसपास के घर बचे

नशे में युवक ने अपने घर में लगाई आग:अंदर रखा सामान जला, समय पर काबू पाने से आसपास के घर बचे

अरनोद के कनाड गांव में बीती रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने घर में आग लगा दी। घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे हुई, जिसमें घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घर में रखा सामान जला जानकारी के अनुसार, उदा मीणा के मकान में उनके बेटे ने नशे की हालत में यह आग लगाई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सामान जल गया। आग लगते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रतापगढ़ से अग्निशमन वाहन को भी बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया। इससे आग आसपास के मकानों में फैलने से बच गई और एक बड़े नुकसान की आशंका टल गई। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल, अरनोद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *