डूंगरपुर कलेक्टर पहुंचे सागवाड़ा अस्पताल:मरीजों से लिया फीडबैक, साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं के हालात जाने

डूंगरपुर कलेक्टर पहुंचे सागवाड़ा अस्पताल:मरीजों से लिया फीडबैक, साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं के हालात जाने

डूंगरपुर मेंजिला कलेक्टर देशल दान ने गुरुवार को सागवाड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सागवाड़ा अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर के अचानक पहुंचने से चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवा वितरण केंद्र और ओपीडी ब्लॉक का अवलोकन किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दवा के लिए बाहर न जाना पड़े। मरीजों, ​परिजनों से लिया फीडबैक
कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से उपचार, नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार और नि:शुल्क जांच सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। देशल दान ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना अनिवार्य है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े। कलेक्टर ने बेहतर प्रबंधन और ड्यूटी के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *