लिंग बदलने की सर्जरी के कारण क्रिकेट खेल नहीं पा रहीं अनाया बांगर, वीडियो शेयर करके किया खुलासा

लिंग बदलने की सर्जरी के कारण क्रिकेट खेल नहीं पा रहीं अनाया बांगर, वीडियो शेयर करके किया खुलासा

Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty: लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपनी सर्जरी के बाद से ही क्रिकेट को काफी मिस कर रही हैं। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया है कि वो सर्जरी के बाद से ही खेल नहीं पा रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

अनाया ने क्रिकेट खेलते हुए शेयर किया वीडियो

शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ चुकीं अनाया बांगर ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अनाया क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने एक गेंद पर जबरदस्त शॉट लगाया लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेजर मिसिंग। बता दें अनाया बांगर जब लड़का थीं तो वो क्रिकेट को ही अपना प्रोफेशन बनाना चाहती थीं। अपने पिता के ही नक्शे कदमों पर चलते हुए अनाया एक क्रिकेटर बनना चाहती थीं। हालांकि अपनी पहचान की वजह से उन्हें इस सपने पर फिलहाल ब्रेक लगाना पड़ेगा। क्योंकि फिलहाल वो महिला टीम की तरफ से खेल सकती है या नहीं, ये भी अभी साफ नहीं हो पाया है।

आर्यन से अनाया बनीं संजय बांगर की बेटी (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

आर्यन से अनाया बनीं खिलाड़ी ने हाल ही में अपनी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी पूरी करवाई है। ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। लंबे समय से अपने अंदर चल रही पहचान की लड़ाई को उन्होंने खुलकर दुनिया के सामने रखा और अब वो एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही हैं।

अनाया ने दिया था हेल्थ अपडेट

कुछ समय पहले अनाया बांगर ने बताया था कि ऑपरेशन के बाद उन्हें हल्का दर्द और असहजता महसूस हो रही है, लेकिन यह प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बेड रेस्ट के बाद अब वह धीरे-धीरे चलने लगी हैं और आने वाले एक-दो हफ्तों में पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

इस पूरे सफर को साझा करते हुए अनाया ने इसे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार और करीबियों से काफी समर्थन मिला, जिसने उन्हें इस बदलाव को स्वीकारने की ताकत दी। साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी आवाज उठाई और समाज से उन्हें समझने और स्वीकार करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *