मोनालिसा के प्रेग्नेंट होने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल, फरमान खान संग शादी पर विवाद के बीच बोलीं- मेरी बेटी को फुसलाकर ले गए

मोनालिसा के प्रेग्नेंट होने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल, फरमान खान संग शादी पर विवाद के बीच बोलीं- मेरी बेटी को फुसलाकर ले गए

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: महाकुंभ मेले के दौरान अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोसले अब एक नए विवाद के कारण चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर उठे सवालों के बीच उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। मोनालिसा के प्रेग्नेंट होने की बात अब सामने आ रही है। इसी बीच मनालिसा के माता-पिता मीडिया के सामने आए और भावुक होकर बेटी को वापस लाने की मांग की।

मां-बाप ने लगाया आरोप (Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy)

परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर दूर ले जाया गया और परिस्थितियों का फायदा उठाकर शादी करवा दी गई। इस पूरे मामले ने अब कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहस छेड़ दी है। बता दें मोनालिसा भोसले उस समय चर्चा में आई थीं जब महाकुंभ मेले के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इसके बाद उनकी लोकप्रियता अचानक बढ़ गई और वो इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। लेकिन अब वही पहचान उनके परिवार के लिए चिंता का कारण बनती नजर आ रही है।

मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल (Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy)

IANS से बातचीत के दौरान मोनालिसा की मां ने भावुक स्वर में बताया कि उन्हें अपनी बेटी के साथ ऐसा कुछ होने की उम्मीद नहीं थी। उनका कहना था कि परिवार साधारण बैकग्राउंड से आता है और उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनकी बेटी को फिल्म बनाने के नाम पर कहीं और ले जाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द घर वापस लाने में मदद की जाए।

मोनालिसा के पिता ने भी जाहिर की पीड़ा

मोनालिसा के पिता ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि परिवार को पूरी तरह गुमराह किया गया। उनका आरोप है कि भरोसा जीतकर उनकी बेटी को दूर ले जाया गया और बाद में परिस्थितियां बदल गईं। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीर जांच कराने और बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

परिवार के वकील ने भी किए दावे

इस मामले में परिवार के वकील ने भी कई अहम दावे किए हैं। उनका कहना है कि संबंधित संस्थाओं के सामने शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और मामले से जुड़े दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे गए हैं। वकील के मुताबिक, उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर यह सवाल उठ रहा है कि शादी किन परिस्थितियों में हुई और क्या सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा भोसले ने केरल के एक मंदिर में फरमान खान नामक युवक से विवाह किया था, जिसके बाद ये मामला अचानक चर्चा में आ गया। शादी के बाद से ही परिवार लगातार इस फैसले पर सवाल उठा रहा है और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहा है।

परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद

इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। परिवार को उम्मीद है कि संबंधित एजेंसियां जल्द ही मामले की जांच पूरी करेंगी और सच्चाई सामने आएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच एजेंसियां आगे क्या कदम उठाती हैं और इस मामले में क्या नया मोड़ सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *