जर्मन कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इस बार बायर्न म्यूनिख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने बुधवार को बायर लेवरकुज़ेन को दो-शून्य से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।मौजूद जानकारी के अनुसार, इस जीत में हैरी केन और लुईस डियाज़ ने अहम भूमिका निभाई हैं। हैरी केन ने पहले हाफ में गोल करते हुए इस सत्र में अपने कुल बावन गोल पूरे किए हैं, जो उनके बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता हैं। वहीं लुईस डियाज़ ने अतिरिक्त समय में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।गौरतलब है कि बायर्न म्यूनिख अब फाइनल में स्टुटगार्ट या फ्राइबर्ग में से किसी एक टीम का सामना करेगा। यह मुकाबला तेइस मई को बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन मैदान में खेला जाएगा। बता दें कि बायर्न म्यूनिख करीब दो दशक बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, इससे पहले उसने वर्ष 2000 में बायर लेवरकुज़ेन को हराकर खिताब जीता था।मैच की बात करें तो बायर्न ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। हैरी केन ने बाइसवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जिसमें जमाल मुसियाला और लुईस डियाज़ की भूमिका अहम रही हैं। पहले हाफ में बायर्न ने लगातार हमले किए और विपक्षी गोलकीपर मार्क फ्लेकन को काफी व्यस्त रखा।दूसरे हाफ में भी बायर्न का नियंत्रण बना रहा, हालांकि बायर लेवरकुज़ेन को एक मौका मिला जिसे गोलकीपर मैनुएल नोयर ने शानदार बचाव कर टाल दिया हैं। इसके बाद मैच के अंतिम क्षणों में लुईस डियाज़ ने दूसरा गोल कर मुकाबले का परिणाम पूरी तरह तय कर दिया हैं।इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख अब तीन खिताब जीतने की दौड़ में बना हुआ है। टीम पहले ही जर्मन लीग खिताब जीत चुकी है और अब यूरोपीय प्रतियोगिता में भी मजबूत स्थिति में है, जहां उसका सामना पेरिस सेंट जर्मेन से होना है।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi


