अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पसंद आई बनारसी साड़ी:मां संग बाबा विश्वनाथ और माता विंध्‍यवासिनी का किया दर्शन, बनारसी लस्सी का स्वाद चखा

बॉलीवुड फिल्म की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वाराणसी पहुंची है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया हालांकि वह बिना किसी प्रोटोकॉल के वहां पहुंची थी चेहरे पर मार्क्स लगाकर गेट नंबर 4 से उन्होंने प्रवेश किया आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने भी शिल्पा शेट्टी को नहीं पहचाना। मंदिर के अंदर उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि हर साल बाबा के दर्शन होते हैं। बनारस साड़ी भी खरीदी शिल्पा शेट्टी साड़ी खरीदने के लिए दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित सुमित साड़ी सेंटर पहुंची जहां उन्होंने वाराणसी की प्रसिद्ध साड़ी को खरीदा। उनको एक साड़ी काफी पसंद आई जिस पर कढ़ाई हुई थी उन्होंने कहा कि यह साड़ी काफी खूबसूरत है। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है उन्होंने कहा कि मैं वाराणसी साड़ी लेने आई हूं। इसके अलावा उन्होंने ताज होटल में ही वाराणसी की प्रसिद्ध लस्सी का भी स्वाद चखा। मिर्जापुर पहुंचकर माता मां विंध्‍यवासिनी मंदिर दोपहर में हुआ वाराणसी से मिर्जापुर के लिए रवाना हुई जहां पर उन्होंने विंध्यवासिनी माता को चुनरी चढ़ाया साथी गर्भगृह में लगभग 15 मिनट तक विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने वहां बना रहे कॉरिडोर को भी देखा उन्होंने कहा कि माता का धाम काफी बढ़िया बन रहा है यहां आकर मां को शांति मिली। अब जानिए कैसा है अभिनेत्री का जीवन शिल्पा शेट्टी अपनी प्रथम फिल्म बाज़ीगर में प्रथम अभिनय से पूर्व बॉलीवुड, कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग ४० फिल्मों में काम कर चुकी थीं। अग्रणी भूमिका के रूप में उन्होंने प्रथम समय आग फिल्म में कार्य किया। शिल्पा का जन्म मैंगलूर में एक परम्परागत परिवार में हुआ। इन दिनों शिल्पा शेट्टी अध्यात्म यात्रा पर काफी ज्यादा निकल रही है इससे पहले उन्होंने महाकाल में भी दर्शन किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *