केनरा बैंक के मैनेजर के घर 30 लाख की चोरी:समस्तीपुर के घर में लगा था ताला, मुजफ्फरपुर में करते हैं जॉब

केनरा बैंक के मैनेजर के घर 30 लाख की चोरी:समस्तीपुर के घर में लगा था ताला, मुजफ्फरपुर में करते हैं जॉब

समस्तीपुर शहर के पंजाबी कालोनी गली नंबर-1 में चोरों ने मुजफ्फरपुर में कार्यरत केनरा बैंक के मैनेजर के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली। मामले की जानकारी घर के लोगों को उसे समय हुई जब बैंक मैनेजर के पिता आज समस्तीपुर पहुंचे। बैंक मैनेजर विमल झा के पिता पवन झा ने बताया कि वह पिछले 17 अप्रैल को अपने बेटे के यहां मुजफ्फरपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। जब वह आज लौटे, तो देखा कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर के अंदर प्रवेश किया और ऊपरी मंजिल पर गए, जहां उनके दोनों बेटों का बेड रूम है। दोनों कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखा अलमारी टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर दोनों बहू का रखा जेवरात करीब 25 से 30 लाख रुपए का गायब था, इसके अलावा घर में कुछ कैश भी गायब है। पूरा सामान गायब देखकर वह सन रह गये। जिसके बाद मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही पुलिस नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि परिवार के लोग 17 तारीख से ही घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। जब परिवार के लोग आज लौटे हैं, तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था घटना को लेकर बैंक मैनेजर के पिता पवन कुमार झा ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समस्तीपुर शहर के पंजाबी कालोनी गली नंबर-1 में चोरों ने मुजफ्फरपुर में कार्यरत केनरा बैंक के मैनेजर के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली। मामले की जानकारी घर के लोगों को उसे समय हुई जब बैंक मैनेजर के पिता आज समस्तीपुर पहुंचे। बैंक मैनेजर विमल झा के पिता पवन झा ने बताया कि वह पिछले 17 अप्रैल को अपने बेटे के यहां मुजफ्फरपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। जब वह आज लौटे, तो देखा कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर के अंदर प्रवेश किया और ऊपरी मंजिल पर गए, जहां उनके दोनों बेटों का बेड रूम है। दोनों कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखा अलमारी टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर दोनों बहू का रखा जेवरात करीब 25 से 30 लाख रुपए का गायब था, इसके अलावा घर में कुछ कैश भी गायब है। पूरा सामान गायब देखकर वह सन रह गये। जिसके बाद मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही पुलिस नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि परिवार के लोग 17 तारीख से ही घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। जब परिवार के लोग आज लौटे हैं, तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था घटना को लेकर बैंक मैनेजर के पिता पवन कुमार झा ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *