हरियाणा के हांसी में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसे बाद जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम जांगड़ा और प्रभारी डॉ. दिव्या सेठी उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रभारी डॉ. दिव्या सेठी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी, इस प्रयास में बाधा डाल रहा है। डॉ. सेठी ने कहा कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि उनके और मुलायम सिंह यादव के परिवार के अलावा कोई अन्य महिला संसद पहुंचे। विपक्ष के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका डॉ. सेठी ने महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि विपक्ष के कारण यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने आगे कहा कि विधेयकों में समय-समय पर सुधार सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने की रही है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम जांगड़ा ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल बाहर महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, उन्होंने सदन में विधेयक का विरोध कर अपना दोहरा रवैया दिखाया है। जांगड़ा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है। विधेयकों में समय-समय पर सुधार होना सामान्य प्रक्रिया हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी डॉ. दिव्या सेठी ने प्रतिक्रिया दी। हुड्डा ने कहा था कि यह बिल पहले ही 2023 में पारित हो चुका है। डॉ. सेठी ने स्पष्ट किया कि विधेयकों में समय-समय पर सुधार होना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को भटकाकर महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखना चाहती है।


