इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन, इशिता ने जीता ‘प्रिंसेस’ क्राउन; TCS इंजीनियर से ऑनलाइन ठगी

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन, इशिता ने जीता ‘प्रिंसेस’ क्राउन; TCS इंजीनियर से ऑनलाइन ठगी

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब-क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. लेंसकार्ट शोरूम के बाहर तोड़े चश्मे लेंसकार्ट की ड्रेस कोड नीति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश ने इंदौर में कंपनी के शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. खुदाई से बिगड़ा ट्रैफिक सिस्टम चाणक्यपुरी चौराहे पर नर्मदा और अवंतिका गैस लाइन डालने के लिए की गई सड़क खुदाई ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… 3. मेट्रो लाइन के नीचे लगे अवैध होर्डिंग्स हटाए अवैध होर्डिंग्स को लेकर विरोध के बाद नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार को निगम की टीम ने बापट चौराहे से विजय नगर चौराहे तक मेट्रो लाइन के नीचे डिवाइडर पर लगे होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर… 4. मालेगांव ब्लास्ट- हाईकोर्ट ने ट्रायल रोका, 4 को राहत 2006 के मालेगांव ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को स्पेशल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी। इस फैसले से महू के लोकेश शर्मा और देपालपुर के राजेंद्र चौधरी सहित धनसिंह और मनोहर नरवरिया को राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर… 5. डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘प्रिंसेस’ क्राउन गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “नारी फर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ में इंदौर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. इशिता जोशी ने ‘प्रिंसेस कैटेगरी’ का खिताब अपने नाम कर शहर का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से आई 67 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर… 6. टीसीएस इंजीनियर से 4.73 लाख की ठगी ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां टीसीएस के एक इंजीनियर से करीब 4 लाख 73 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। ठगों ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर कॉल कर पहले भरोसा जीता और फिर ओटीपी हासिल कर खाते से रकम निकाल ली। पढ़ें पूरी खबर… 7. DAVV के 2025 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट घोषित DAVV ने साल 2024-25 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट घोषित किए। कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघई ने बताया कि यूनिवर्सिटी के UTDS डिपार्टमेंट में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान प्लेसमेंट एक्टिवियां हुई, जिनमें देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर… 8. शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई फ्लाइट सेवाओं के बाद इंदौर से कुल 25 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर और सुविधाजनक हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 9. पति और दोस्तों पर धमकी का केस दर्ज कराया लसूड़िया क्षेत्र में चल रहे पारिवारिक विवाद में नया मोड़ आ गया है। बुजुर्ग सास-ससुर से मारपीट के आरोपों में घिरी बहू ने अब विजयनगर थाना में अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ धमकाने और पीछा करने का मामला दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. तिलक नगर में मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ी तिलक नगर इलाके में बुधवार को मवेशियों से भरी एक लोडिंग गाड़ी को रोककर तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *