बिजनौर में ऑनर किलिंग: प्रेम संबंध से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की, गिरफ्तार

बिजनौर में ऑनर किलिंग: प्रेम संबंध से नाराज पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या की, गिरफ्तार

Father kills daughter for honor: बिजनौर में हृदयविदारक घटना सामने आई है। पुलिस को जानकारी मिली कि एक पिता अपनी 17 वर्षीय पुत्री की पिटाई कर रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को डायल 112 पर मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को नाबालिग पुत्री मृत अवस्था में मिली। पिता ने बेटी की हत्या कर दी कि जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि मृतक गांव की ही रहने वाली एक व्यक्ति से बातचीत करती थी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डायल 112 पर मिली पुलिस को जानकारी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की उसके पिता ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों से बातचीत की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

17 वर्षीय नबालिग 20 वर्षीय युवक से करती थी बातचीत

क्षेत्राधिकारी नगीना ने बताया कि किशोरी का गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक से बातचीत करती थी। उसका प्रेम संबंध था। मृतका के घर वाले, उसका परिवार इसका विरोध करते थे। जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। बताया जाता है कि जिससे नाराज होकर पिता ने बेटी की बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी नगीना?

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से बातचीत की। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकार नगीना ने बताया कि डायल 112 पर जानकारी मिली कि नजाकत अपनी पुत्री के साथ मारपीट कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को बेटी मृत अवस्था में मिली।

बदनामी और बेइज्जती के कारण कर दी बेटी की हत्या

सीओ ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि नजाकत की बेटी किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती थी। बदनामी और बेइज्जती के कारण नजाकत ने अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खिलाफ बीएनएस की धारा में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिजनौर में बदनामी और बेज्जती के कारण पिता ने उठाया खौफनाक कदम, कर दी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *