‘सर छोड़ दीजिए..पत्नी प्रेग्नेंट..हाथ खाली था, इसलिए चोरी किए’:मुजफ्फरपुर में रंगेहाथ चोरी करते धराया युवक, दुकानदारों को करता था टारगेट

‘सर छोड़ दीजिए..पत्नी प्रेग्नेंट..हाथ खाली था, इसलिए चोरी किए’:मुजफ्फरपुर में रंगेहाथ चोरी करते धराया युवक, दुकानदारों को करता था टारगेट

मुजफ्फरपुर में चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक बचने के लिए अलग-अलग बहाने बनाने लगा। लोगों से छोड़ देने की गुहार लहाते हुए कहा कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, नौकरी छूट गया है, हाथ भी अभी खाली है। इसलिए चोरी करना शुरू किया। प्लीज छोड़ दीजिए। नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग इलाके में बुधवार शाम एक दुकान में चोरी करते हुए युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से वह बच नहीं सका। दुकानदारों का कहना है कि बीते दिनों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। कई लोगों के मोबाइल चोरी कर लिए गए। साथ ही दुकान के गल्ले से भी पैसे गायब हो रहे थे। लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पकड़ जाने पर गलत नाम और बनाने लगा बहाने पकड़े जाने के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए अलग-अलग नाम बताने शुरू कर दिए। उसने अपना नाम छोटू बताया, जो नगर थाना क्षेत्र के जोगिया मठ इलाके का रहने वाला है। साथ ही बचने के लिए अलग-अलग बहाने बनाने लगा। आरोपी ने कहा- मजबूरी में चोरी करने लगा पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वजह बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है, घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसके पास कोई स्थायी काम नहीं है। इसी मजबूरी में वह चोरी करने लगा। युवक ने यह भी दावा किया कि उसने मोबाइल चोरी नहीं किया, बल्कि दुकान में रखा देखकर उठा लिया था। उसने बताया कि ऐसे मोबाइल को वह बाद में बेच देता था और जो पैसे मिलते, उसी से अपना खर्च चलाता था। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। मुजफ्फरपुर में चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक बचने के लिए अलग-अलग बहाने बनाने लगा। लोगों से छोड़ देने की गुहार लहाते हुए कहा कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, नौकरी छूट गया है, हाथ भी अभी खाली है। इसलिए चोरी करना शुरू किया। प्लीज छोड़ दीजिए। नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग इलाके में बुधवार शाम एक दुकान में चोरी करते हुए युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से वह बच नहीं सका। दुकानदारों का कहना है कि बीते दिनों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। कई लोगों के मोबाइल चोरी कर लिए गए। साथ ही दुकान के गल्ले से भी पैसे गायब हो रहे थे। लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पकड़ जाने पर गलत नाम और बनाने लगा बहाने पकड़े जाने के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए अलग-अलग नाम बताने शुरू कर दिए। उसने अपना नाम छोटू बताया, जो नगर थाना क्षेत्र के जोगिया मठ इलाके का रहने वाला है। साथ ही बचने के लिए अलग-अलग बहाने बनाने लगा। आरोपी ने कहा- मजबूरी में चोरी करने लगा पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वजह बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है, घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसके पास कोई स्थायी काम नहीं है। इसी मजबूरी में वह चोरी करने लगा। युवक ने यह भी दावा किया कि उसने मोबाइल चोरी नहीं किया, बल्कि दुकान में रखा देखकर उठा लिया था। उसने बताया कि ऐसे मोबाइल को वह बाद में बेच देता था और जो पैसे मिलते, उसी से अपना खर्च चलाता था। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *