वृद्ध को नशीला रसगुल्ला खिलाकर 20 कट्टा जमीन रजिस्ट्री कराई:मधेपुरा में पेंशन बढ़ाने के नाम पर लिया अंगूठा, CM दरबार में लगाई गुहार

वृद्ध को नशीला रसगुल्ला खिलाकर 20 कट्टा जमीन रजिस्ट्री कराई:मधेपुरा में पेंशन बढ़ाने के नाम पर लिया अंगूठा, CM दरबार में लगाई गुहार

मधेपुरा के एक वृद्ध से जमीन माफियाओं ने रसगुल्ला में नशा खिलाकर पेंशन बढ़ाने के नाम पर 20 कट्टा जमीन रजिस्ट्री करवा लिया। मामला 7 जनवरी 2026 का है। मुरलीगंज वार्ड दो निवासी 76 साल के जगदीश मुखिया 18 अप्रैल को सीएम के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्या रखी। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 7 जनवरी 2026 को गांव के संजय मुखिया समेत कुछ अन्य लोग पेंशन बढ़ाने का लालच देकर उन्हें रसगुल्ला में नशा मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय ले जाकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। 8 जनवरी को उन्हें पता चला कि जमीन माफियाओं के साथ मिलकर उनकी 20 कट्‌ठा जमीन संजय मुखिया ने रजिस्ट्री करवा ली है। जब वह उसके घर कहने गए तो सभी आरोपी वहीं पर मौजूद थे। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की कर वहां से भगा दिया। 29 जनवरी को नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज इस मामले में मुरलीगंज थाना में 29 जनवरी 2026 को नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जगदीश मुखिया ने बताया कि वे पहले भी प्रखंड और जिला स्तर के कई अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें मुख्यमंत्री से ही न्याय की उम्मीद है। वहीं, पीड़ित की बहू पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके ससुर को नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला स्तर पर गुहार लगाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची। मधेपुरा के एक वृद्ध से जमीन माफियाओं ने रसगुल्ला में नशा खिलाकर पेंशन बढ़ाने के नाम पर 20 कट्टा जमीन रजिस्ट्री करवा लिया। मामला 7 जनवरी 2026 का है। मुरलीगंज वार्ड दो निवासी 76 साल के जगदीश मुखिया 18 अप्रैल को सीएम के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्या रखी। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 7 जनवरी 2026 को गांव के संजय मुखिया समेत कुछ अन्य लोग पेंशन बढ़ाने का लालच देकर उन्हें रसगुल्ला में नशा मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय ले जाकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। 8 जनवरी को उन्हें पता चला कि जमीन माफियाओं के साथ मिलकर उनकी 20 कट्‌ठा जमीन संजय मुखिया ने रजिस्ट्री करवा ली है। जब वह उसके घर कहने गए तो सभी आरोपी वहीं पर मौजूद थे। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की कर वहां से भगा दिया। 29 जनवरी को नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज इस मामले में मुरलीगंज थाना में 29 जनवरी 2026 को नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जगदीश मुखिया ने बताया कि वे पहले भी प्रखंड और जिला स्तर के कई अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें मुख्यमंत्री से ही न्याय की उम्मीद है। वहीं, पीड़ित की बहू पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके ससुर को नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला स्तर पर गुहार लगाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *