Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video: दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में अपने पति के साथ पैचअप किया है, जिसके बाद बहुत सारे लोगों ने उन्हें निशाने पर भी लिया। बहुत लोगों ने चंद्रिका को ड्रामेबाज बताया और कहा कि वो अपनी हर हरकत के लिए माफी मांगे। अब वड़ा पाव गर्ल ने खुलासा किया है कि उनके परिवार को मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं चंद्रिका ने अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर भी निशाना साधा है।
परिवार को मारने की धमकी (Vada Pav Girl On Anurag Thakur Fish Video)
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने बताया है कि उनके घर में जबरदस्ती कुछ लोग घुस गए। एक मीडिया चैनल का नाम लेते हुए चंद्रिका ने कहा कि वो उनकी सास को गालियां देने लगे। इसके अलावा वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि मुझे गंदी-गंदी गालियां दी जा रही है। मेरे परिवार को मारने की धमकियां मिल रही हैं।
एक दूसरे वीडियो में चंद्रिका ने हिंदुओं से सवाल करते हुए कहा है कि क्या उनकी नजर में हर हिंदू बराबर है। वड़ा पाव गर्ल ने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के मछली वाले वीडियो को लेकर कहा कि अब इस वीडियो पर आप लोग क्या बोलना चाहेंगे। चंद्रिका ने कहा कि मैंने तो हर हिंदू भाई से माफी मांग ली है। मैंने जो गलती कि उसके लिए मैंने हर किसी से माफी मांगी लेकिन इस वीडियो पर आप क्या कहना चाहेंगे।
वड़ा पाव गर्ल ने सैफी के साथ वीडियोज पर मांगी थी माफी
कुछ दिन पहले वीडियो शेयर करते हुए ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि आज के बाद वो किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं आएगी। वड़ा पाव गर्ल की मानें तो वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थी। वो वीडियोज बना रही थीं लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी।
वड़ा पाव गर्ल ने माथे पर तिलक लगाते हुए अब इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए धर्म सबसे आगे है। वो सभी धर्मों का सम्मान जरूर करती हैं लेकिन वो सनातनी ही हैं और हमेशा वो ही रहेंगी।


