सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत:शाजापुर में बकरी लेकर बाजार बेचने जा रहे थे; वाहन ने मारी थी टक्कर

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत:शाजापुर में बकरी लेकर बाजार बेचने जा रहे थे; वाहन ने मारी थी टक्कर

शाजापुर में सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे राजगढ़ जिले के धनोरा गांव के पास हुआ, जब एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के धनोरा गांव निवासी चंदर सिंह भिलाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदर सिंह अपने गांव से बकरी लेकर लीमाचौहान गांव के हाट बाजार में बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल चंदर सिंह को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे रघुवीर भिलाला ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *