सुपौल में मंगलवार की रात ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेपट्टी पंचायत सरकार भवन के पास NH-327 पर हुई। बाइक पर सवार तीनों युवक रानीगंज से जदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। मृतकों की पहचना मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र निवासी ज़ेबा (19) और श्रीनगर थाना निवासी मोहमद आलम के बेटे मोहमद अरवाज(21) के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। अनुमंडलीय अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जदिया थानाध्यक्ष नन्द किशोर ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कंटेनर में क्या लदा था और वह कहां से आ रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद NH-327 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस के प्रयास से जल्द ही सामान्य कर दिया गया। सुपौल में मंगलवार की रात ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेपट्टी पंचायत सरकार भवन के पास NH-327 पर हुई। बाइक पर सवार तीनों युवक रानीगंज से जदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। मृतकों की पहचना मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र निवासी ज़ेबा (19) और श्रीनगर थाना निवासी मोहमद आलम के बेटे मोहमद अरवाज(21) के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। अनुमंडलीय अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जदिया थानाध्यक्ष नन्द किशोर ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कंटेनर में क्या लदा था और वह कहां से आ रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद NH-327 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस के प्रयास से जल्द ही सामान्य कर दिया गया।


