ऑनलाइन हैरेसमेंट से परेशान होकर पार्थ समथान ने छोड़ा सोशल मीडिया, बोले- अब और टॉर्चर नहीं सह सकता

ऑनलाइन हैरेसमेंट से परेशान होकर पार्थ समथान ने छोड़ा सोशल मीडिया, बोले- अब और टॉर्चर नहीं सह सकता

Parth Samthaan Break From Social Media: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली है। इसकी वजह है फेक अकाउंट्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को लगातार टारगेट और टॉर्चर किया जा रहा है, जो अब वो नहीं सह सकते। इसीलिए ऑनलाइन उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने खुद ये फैसला लिया।

फर्जी अकाउंट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को कर रहे है टॉर्चर

एक्टर पार्थ समथान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक इमोशनल नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो हमेशा से एक शांत और सकारात्मक सोच वाले इंसान रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में कुछ लोग फर्जी अकाउंट के जरिए उन्हें और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। साथ ही, पार्थ ने ये भी बताया कि ये सब बेहद दुखद और हैरान करने वाला है और उन्हें शक है कि इसके पीछे कौन है, लेकिन किसी का नाम लेने से कोई फायदा नहीं।

हैरेसमेंट का सिलसिला रूका नहीं

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘#Detox’ हैशटैग के साथ पार्थ ने साफ किया कि वो साइबर क्राइम में शिकायत करके खुद को और थकाना नहीं चाहते। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर अपनी जिंदगी और अपने किरदार ‘माहिद’ पर ध्यान देने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ समय से उनके शो को लेकर भी नकारात्मक पोस्ट किए जा रहे थे। फैंस ने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन हैरेसमेंट का सिलसिला रूका नहीं। दरअसल, पार्थ का ये कदम एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर करता है कि सोशल मीडिया की आजादी कहीं न कहीं साइबर उत्पीड़न का हथियार भी बन रही है।

शो छोड़ने की अफवाहों को उन्होंने खुद किया खारिज

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कलर्स टीवी के शो ‘सहर होने को है’ में पार्थ माहिद का रोल निभा रहे हैं। शो छोड़ने की अफवाहों को उन्होंने खुद खारिज किया है और लीड एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बता दें, आने वाले एपिसोड में और नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *