हुड्डा ने हांसी में गेहूं खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल:बोले-लिफ्टिंग की व्यवस्था सही नहीं, किसानों को भुगतान में हो रही देरी

हुड्डा ने हांसी में गेहूं खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल:बोले-लिफ्टिंग की व्यवस्था सही नहीं, किसानों को भुगतान में हो रही देरी

हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार शाम हांसी की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने यहां फसल खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार की ढीली उठान (लिफ्टिंग) नीति के कारण किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 72 घंटे में भुगतान का दावा करती है, लेकिन हकीकत में किसानों को 7-8 दिन तक भी फसल का भुगतान नहीं मिल रहा है। वेयरहाउसिंग और लिफ्टिंग की व्यवस्था सही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि खरीद की पर्याप्त तैयारी नहीं है और न ही वेयरहाउसिंग और लिफ्टिंग की व्यवस्था सही है। इसके चलते किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि यह बिल वर्ष 2023 में सभी पार्टियों के समर्थन से पास हो चुका था। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण इस बार विपक्षी दलों ने मिलकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। इनेलो और जेजेपी को भाजपा की ‘बी टीम’ राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने इनेलो और जेजेपी को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जो पार्टियां कांग्रेस पर आरोप लगा रही हैं, वे खुद अपने रुख को स्पष्ट नहीं कर पाईं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत के आंकड़ों को लेकर भी सवाल उठाए। हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी में विसंगतियां सामने आईं, जिससे भाजपा की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगता है। यह पार्टी की आधिकारिक यात्रा नहीं हुड्डा ने दावा किया कि किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम केवल कांग्रेस कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही यात्रा पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पार्टी की आधिकारिक यात्रा नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर की पहल है। इस अवसर पर उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश और नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ सहित कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *