महिला आबकारी SI पर मारपीट और उगाही के आरोप:युवक बोला- भट्टी से जबरन उठाकर कंट्रोल रूम ले गईं, 50 हजार की मांग की

महिला आबकारी SI पर मारपीट और उगाही के आरोप:युवक बोला- भट्टी से जबरन उठाकर कंट्रोल रूम ले गईं, 50 हजार की मांग की

बेमेतरा के बेरला में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक निवेदिता मिश्रा पर युवक के साथ मारपीट और 50 हजार रुपए की वसूली मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित नरसिंह साहू के मुताबिक घटना रात करीब 10 बजे की है। आरोप है कि आबकारी दरोगा उसे बेरला स्थित भट्टी से जबरन उठाकर बेमेतरा कंट्रोल रूम ले गईं। यहां उसके साथ मारपीट की गई और 50 हजार रुपए की मांग की गई। युवक का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसे जेल भेजने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई। यह भी आरोप है कि दरोगा ने महिला होने का फायदा उठाकर फंसाने की भी चेतावनी दी। घटना के बाद से युवक मानसिक रूप से डरा हुआ है और काम पर जाने से भी कतरा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसे लगातार अन्य लोगों के जरिए भी धमकियां मिल रही हैं। मामले में टीआई सोनल ग्वाल ने बताया युवक की शिकायत मिली है। मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *