मधुबनी में रविवार की देर रात मिश्रौलिया जाने वाली सड़क पर करीब 10 बजे तीन राउंड गोली चलने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर खून के धब्बे और गोली के खोखे भी पाए गए हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पूरा मामला बाबूबरही के रामपुर चौक की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस एएसआई सोनाली सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात से ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। पुलिस दिनभर इलाके में छानबीन करती रही और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक घटना से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य उनके हाथ नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बाबूबरही थाना की एएसआई सोनाली सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। मधुबनी में रविवार की देर रात मिश्रौलिया जाने वाली सड़क पर करीब 10 बजे तीन राउंड गोली चलने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर खून के धब्बे और गोली के खोखे भी पाए गए हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पूरा मामला बाबूबरही के रामपुर चौक की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस एएसआई सोनाली सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात से ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। पुलिस दिनभर इलाके में छानबीन करती रही और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक घटना से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य उनके हाथ नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बाबूबरही थाना की एएसआई सोनाली सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।


