निदा खान को डबल झटका, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत, TCS ने किया सस्पेंड

निदा खान को डबल झटका, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत, TCS ने किया सस्पेंड

नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़े बीपीओ (BPO) में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले की कथित मास्टरमाइंड निदा खान को बड़ा झटका लगा है। नासिक कोर्ट ने सोमवार को निदा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए खान की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। निदा खान फिलहाल फरार है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *