मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने वालों को महिला पुलिस अधिकारी ने सख्त हिदायत दे डाली। मेरठ की डिप्टी एसपी शुचिता सिंह का एक वीडियो सामने आया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डिप्टी एसपी शुचिता सिंह माइक लेकर कह रही हैं कि ये जो ऊपर बैठे हैं, फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लिए हुए हैं सबकी फोटोग्राफी हो रही है। सब पर मुकदमा लिखा जाएगा।
अब डिप्टी एसपी के इस वीडियो पर ब्राहमण समाज में रोष है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, वहीं इसे ब्राहमण विरोधी भी कहा जा रहा है। वीडियो में ये कह रही डिप्टी एसपी
ये जो ऊपर बैठे हैं उन सब पर एफआईआर होगी, मैं अभी बता रही हूं, ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं सबकी फोटोग्राफी हो रही है। और ये सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। जितने भी डंडे हैं अलग करिए, अलग कराओ सीसीएसयू के सामने जुलूस रोका ये पूरा वीडियो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी गढ़ रोड के सामने से निकल रही परशुराम जयंती के जुलूस के दौरान का है। यहां से परशुराम जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह की ड्यूटी जुलूस में लगी थी। इसी दौरान जुलूस में शामिल युवकों के हाथों में डंडे, फरसे देखकर लेडी ऑफिसर भड़क गईं। उन्होंने जुलूस को सीसीएसयू के गेट के सामने ही रोक लिया।
जुलूस रोककर हाथ में माइक लेकर कहा कि ये सब डंडा, फरसा लहराने वालों पर मुकदमा होगा। शहरभर में निकले जुलूस, शोभायात्राएं
परशुराम जयंती पर मेरठ जिले में शहर से देहात तक शोभायात्राओं, जुलूस और जयंती समारोहों का आयोजन था। कई स्थानों पर जुलूसों में युवकों ने डंडे और परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा भी लहराया। हाथ में फरसे, डंडे लेकर युवक जुलूस में शामिल हुए। गढ़ रोड की तरफ से निकलने वाले जुलूस में हथियार लेकर चलने वाले युवकों को डिप्टी एसपी ने फटकार दिया।


