सड़क हादसे में मां की मौत, दुधमुंही बेटी बाल-बाल बची:रोड पर अचानक बंदर आने से बाइक अनियंत्रित, पति और बच्चों के साथ मायके जा रही थी

सड़क हादसे में मां की मौत, दुधमुंही बेटी बाल-बाल बची:रोड पर अचानक बंदर आने से बाइक अनियंत्रित, पति और बच्चों के साथ मायके जा रही थी

हरदोई में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला रूबी की मौत हो गई। यह हादसा कुतुबनगर के पास हुआ, जब वह अपने पति और बच्चों के साथ मायके जा रही थीं। हादसे में उनकी दो महीने की दुधमुंही बेटी पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, टड़ियावां कस्बा निवासी मनोज अपनी पत्नी रूबी, दो महीने की बेटी और बेटे संतोष के साथ बाइक से सीतापुर जिले के हेरमखेड़ा जा रहे थे। गोपामऊ-पिसावां मार्ग पर कुतुबनगर के पास अचानक कुछ बंदर सड़क पर कूद पड़े, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक बेकाबू होने से पीछे बैठी रूबी अपनी बेटी के साथ सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। हालांकि, दुधमुंही बेटी उछलकर अलग जा गिरी और उसे कोई चोट नहीं आई। मनोज तुरंत अपनी पत्नी को एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर रूबी को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पत्नी का शव देख कर मनोज देखकर बदहवास हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *