कानपुर में तेज धूप से लोग बेहाल, तापमान 40 डिग्री:18 अप्रैल को लू का अलर्ट, चलेंगी तेज हवा; तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना

कानपुर में शनिवार को निकली तेज धूप ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। दोपहर में बाहर निकले लोगों गर्मी से परेशान रहे। लोग शिकंजी और नारियल पानी से पीते दिखाई दिए। सड़कों पर चलते लोग चेहरे को कपड़े से ढककर गर्म हवाओं से बचने की कोशिश करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और तेवर दिखाएगी। रविवार से मंगलवार तक लू चलने की चेतावनी है, जिससे दिन में बाहर निकलना और मुश्किल हो जाएगा। अगले सप्ताह तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। 40 डिग्री सेल्सियस रहा पारा सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, रात का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में बढ़ता अंतर भी गर्मी की तीव्रता का संकेत दे रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आने लगा है। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकल रहे हैं। बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है, जबकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। हीट इंडेक्स बढ़ सकता मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में दोपहर व शाम को तेज हवाएं चलेंगी जो कि लू का एहसास कराएंगी। तेज धूप के कारण तापमान में बढोत्तरी दर्ज किए जाने की संभावना है। अरब सागर से नमी आने से उमस बढ़ेगी, जिससे हीट इंडेक्स बढ़ सकते हैं। दोपहर में आवश्यक हो तभी निकले। बीते दिनों का तापमान मौसम पूर्वानुमान बीते सालों का तापमान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *