बैतूल| बरसाली गांव में पूर्व सीआरपीएफ जवान की मारपीट कर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक फरार है। बाबूराव सातनकर का बरसाली में खेत है। जहां पर शुक्रवार सुबह आरोपी ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव और फूलचंद करोचे ने मेड़ के विवाद में डंडे और नोजल पाइप से मारपीट कर घायल कर दिया था। बाबूराव की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ओमप्रकाश यादव और फूलचंद को सोनाघाटी की पहाड़ी के समीप से गिरफ्तार किया। एक फरार है।


