जबलपुर में भी गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला:21 अप्रैल से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

जबलपुर में भी गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला:21 अप्रैल से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

जिले में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत, अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं 21 अप्रैल 2026 से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि लगातार बढ़ते तापमान का छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नामांकन, आधार अपडेट और अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *