बेतिया में 24 घंटे में 34 बदमाश पकड़े गए:शराब-गांजा बरामद, 1.56 लाख जुर्माना वसूला गया; 11 पुराने वारंटों का निपटारा किया

बेतिया में 24 घंटे में 34 बदमाश पकड़े गए:शराब-गांजा बरामद, 1.56 लाख जुर्माना वसूला गया; 11 पुराने वारंटों का निपटारा किया

बेतिया पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की गई। विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार छापेमारी करते हुए 357 लीटर शराब, 66 एमएल स्प्रिट और 978 ग्राम गांजा बरामद किया। 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
इसके अतिरिक्त, न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन हेतु चलाए गए अभियान में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 11 पुराने वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा लंबित मामलों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है। 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
वहीं, वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक चार पहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बेतिया पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की गई। विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार छापेमारी करते हुए 357 लीटर शराब, 66 एमएल स्प्रिट और 978 ग्राम गांजा बरामद किया। 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
इसके अतिरिक्त, न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन हेतु चलाए गए अभियान में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 11 पुराने वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा लंबित मामलों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है। 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
वहीं, वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक चार पहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *