शादी के बाद अभिनेत्री ने कबूला इस्लाम धर्म, शारीरिक उत्पीड़न झेला, अब चुप्पी तोड़ते हुए चाहत खन्ना बोलीं- सनातन में लौट गई

Chahatt Khanna On Islam Conversion: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री चाहत खन्ना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके दो तलाक, धर्म परिवर्तन और फिर सनातन धर्म में वापसी से जुड़ा खुलासा है। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच चाहत ने पहली बार खुलकर अपनी जिंदगी के उस दौर पर बात की, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था, लेकिन साथ ही उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत भी बना दिया।

चाहत खन्ना ने इस्लाम अपनाने पर की बात (Chahatt Khanna On Islam Conversion)

चाहत खन्ना ने हालिया इंटरव्यू में साफ तौर पर बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी शादी के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया था। लंबे समय से ये चर्चा चल रही थी कि शायद उन्होंने किसी दबाव में आकर धर्म बदला था, लेकिन अभिनेत्री ने इन सभी अटकलों को गलत बताते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह उनका निजी था। उन्होंने कहा कि जिंदगी के उस समय उन्होंने जो भी फैसला लिया, वह परिस्थितियों और विश्वास के आधार पर लिया गया था।

हालांकि समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहिए। चाहत के अनुसार सनातन धर्म में वापसी कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि यह एक लंबी मानसिक और भावनात्मक प्रक्रिया का परिणाम था। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने उन्हें आंतरिक शांति और संतुलन का एहसास कराया।

निजी जिदंगी से सघर्षों पर एक्ट्रेस ने की बात

अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए चाहत ने बताया कि उनकी पहली शादी साल 2006 में हुई थी, जो बहुत कम समय में टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की, लेकिन वो रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इस दौरान उन्होंने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। इन घटनाओं ने उनकी जिंदगी को काफी प्रभावित किया।

धर्म परिवर्तन को लेकर बोलीं एक्ट्रेस (Chahatt Khanna On Islam Conversion)

अभिनेत्री ने ये भी स्वीकार किया कि तलाक और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई बार ऐसी परिस्थितियां आईं जब वो बेहद अकेला और कमजोर महसूस करती थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया।

मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं- चाहत

चाहत खन्ना ने खुद को एक सेक्युलर सोच रखने वाला इंसान बताते हुए कहा कि वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उनके लिए ईद और दिवाली दोनों ही बराबर महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया जाता है, जबकि उनका उद्देश्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं होता।

आज चाहत खन्ना का कहना है कि जिंदगी के मुश्किल दौर ने उन्हें ज्यादा समझदार और मजबूत बनाया है। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि मुश्किल वक्त में मिली सीख ने उन्हें खुद को नए नजरिए से समझने का मौका दिया। अब वो अपनी जिंदगी में संतुलन और खुशी महसूस कर रही हैं और आगे बढ़ने पर ध्यान दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *