भू-माफिया पर बुलडोजर चलाने की धमकी देने का आरोप:लोगों ने सड़क को आग लगा कर किया जाम, नालंदा में कहा- 100 साल से रहे हैं

बिहार शरीफ शहर के वार्ड संख्या-43 स्थित गुलशन बाग इलाके में कथित भू-माफिया और प्रॉपर्टी डीलरों ने सालों से रह रहे सफाई कर्मियों के घरों को खाली कराने का प्रयास किया। इस घटना से आक्रोशित होकर दर्जनों परिवारों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आगजनी कर जाम लगा दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 10-12 लोग इंची टेप और हथियार लेकर बस्ती में घुसे और घरों की नापी करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने गाली-गलौज की और महिलाओं पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे यहां पिछले 100 साल से, यानी करीब पांच पीढ़ियों से रह रहे हैं और उनके पास नगर निगम की ओर से दी गई बुनियादी सुविधां भी हैं। कुछ लोगों ने बुलडोजर चलाने की दी धमकी पीड़ित सफाई कर्मियों ने बताया कि वे दिन भर नगर निगम और नालंदा कॉलेज जैसे संस्थानों में अपनी ड्यूटी पर रहते हैं। जब वे शाम को लौटे, तो उन्हें पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने और रात में आकर हमला करने की धमकी दी है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मुर्शिद और सरबरी खातून ने बताया कि दबंगों ने सड़क से लेकर घरों के अंदर तक नापी की और दावा किया कि यह जमीन उनके दादा-परदादा की है। गमोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कुछ साल पहले भी पास की एक जमीन पर इसी तरह कब्जा किया गया था और अब उनकी बस्ती को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर यह जमीन किसी की निजी संपत्ति थी, तो इतने दशकों तक कोई दावा करने क्यों नहीं आया। आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार थाना प्रभारी और लहेरी थाना के इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या 45 के प्रतिनिधि बम्मी और स्थानीय पार्षदों ने भी बीच-बचाव किया। थाना प्रभारी के काफी समझाने-बुझाने और सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को एक लिखित आवेदन देने को कहा है और स्पष्ट किया है कि बिना कानूनी प्रक्रिया और उचित कागजात के किसी को भी उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। लहेरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्तिथि सामान्य है। बिहार शरीफ शहर के वार्ड संख्या-43 स्थित गुलशन बाग इलाके में कथित भू-माफिया और प्रॉपर्टी डीलरों ने सालों से रह रहे सफाई कर्मियों के घरों को खाली कराने का प्रयास किया। इस घटना से आक्रोशित होकर दर्जनों परिवारों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आगजनी कर जाम लगा दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 10-12 लोग इंची टेप और हथियार लेकर बस्ती में घुसे और घरों की नापी करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने गाली-गलौज की और महिलाओं पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे यहां पिछले 100 साल से, यानी करीब पांच पीढ़ियों से रह रहे हैं और उनके पास नगर निगम की ओर से दी गई बुनियादी सुविधां भी हैं। कुछ लोगों ने बुलडोजर चलाने की दी धमकी पीड़ित सफाई कर्मियों ने बताया कि वे दिन भर नगर निगम और नालंदा कॉलेज जैसे संस्थानों में अपनी ड्यूटी पर रहते हैं। जब वे शाम को लौटे, तो उन्हें पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने और रात में आकर हमला करने की धमकी दी है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मुर्शिद और सरबरी खातून ने बताया कि दबंगों ने सड़क से लेकर घरों के अंदर तक नापी की और दावा किया कि यह जमीन उनके दादा-परदादा की है। गमोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कुछ साल पहले भी पास की एक जमीन पर इसी तरह कब्जा किया गया था और अब उनकी बस्ती को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर यह जमीन किसी की निजी संपत्ति थी, तो इतने दशकों तक कोई दावा करने क्यों नहीं आया। आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार थाना प्रभारी और लहेरी थाना के इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या 45 के प्रतिनिधि बम्मी और स्थानीय पार्षदों ने भी बीच-बचाव किया। थाना प्रभारी के काफी समझाने-बुझाने और सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को एक लिखित आवेदन देने को कहा है और स्पष्ट किया है कि बिना कानूनी प्रक्रिया और उचित कागजात के किसी को भी उजाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। लहेरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्तिथि सामान्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *