दरभंगा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर:बुआ के घर जा रहे युवक की मौत, 30 अप्रैल को शादी थी; 2 की हालत गंभीर

दरभंगा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर:बुआ के घर जा रहे युवक की मौत, 30 अप्रैल को शादी थी; 2 की हालत गंभीर

दरभंगा में फूलतोडा स्टेट हाईवे-56 पर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना के उसरी घाट गांव के पास की है। मृतकों की पहचान नदी इलाके के कोला गांव निवासी शिवन निषाद के पुत्र विद्यानंद निषाद और समस्तीपुर के स्वतंत्र कुमार के तौर पर हुई है। घायलों में समस्तीपुर निवासी ब्रह्मदेव साह के पुत्र स्वतंत्र और नदी थाना क्षेत्र के सोमन कुमार राय शामिल है। शादी के लिए आंध्र प्रदेश से घर आया था विद्यानंद निषाद आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता था। 30 अप्रैल को शादी होनी थी। 10 दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से बुआ के घर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। घर में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मां हीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही हैं। परिजन और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं। विद्यानंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दरभंगा में फूलतोडा स्टेट हाईवे-56 पर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना के उसरी घाट गांव के पास की है। मृतकों की पहचान नदी इलाके के कोला गांव निवासी शिवन निषाद के पुत्र विद्यानंद निषाद और समस्तीपुर के स्वतंत्र कुमार के तौर पर हुई है। घायलों में समस्तीपुर निवासी ब्रह्मदेव साह के पुत्र स्वतंत्र और नदी थाना क्षेत्र के सोमन कुमार राय शामिल है। शादी के लिए आंध्र प्रदेश से घर आया था विद्यानंद निषाद आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता था। 30 अप्रैल को शादी होनी थी। 10 दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से बुआ के घर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। घर में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मां हीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही हैं। परिजन और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं। विद्यानंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *