‘तेज प्रताप यादव नं-1 लीडर बनें’:‘बिग बॉस’ फेम हेमा शर्मा बर्थडे पार्टी में हुईं शामिल, बोलीं-JJD ज्वाइनिंग का ऑफर मिला तो जरूर विचार करूंगी

बिग बॉस 18 फेम हेमा शर्मा शुक्रवार को पटना पहुंची थी। इस दौरान वह तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुईं थीं। उन्होंने अपने आप को तेज प्रताप की फैन बताया और कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। हेमा ने बताया कि, ‘मैं चाहती हूं कि उनकी पार्टी भारत की नं- 1 पार्टी बने और तेज प्रताप नं- 1 लीडर बने। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी और बिहार आते रहने को कहा है।’ लालू प्रसाद यादव से पहली बार मिली हेमा शर्मा हेमा शर्मा ने कहा कि, ‘मैंने पहली बार लालू यादव को सामने से देखा था। बचपन से उन्हें टीवी पर देखते आ रहे थे।’ हेमा ने मजाकिया लहजे में कहा कि, ‘जब लालू यादव को सामने से साक्षात देखा तो लगा कि अभी हमको “ए बुड़बक” बोल देंगे।’ तेज प्रताप के लिए जनता का प्यार बेहतरीन है- हेमा हेमा शर्मा ने आगे कहा कि, ‘मैं तेज प्रताप यादव के जन्मदिन में भी शामिल हुई थी और मेरा दिन काफी अच्छा बीता। मैंने उनके फैन फॉलोइंग को देखा है। उन्होंने करीब 1000 लोगों को सेल्फी दिया।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह आसान नहीं होता है, क्योंकि अगर हम किसी के साथ 10 फोटो क्लिक करवा लेते हैं तो ऐसा लगता है कि थक गए हैं। उन्होंने हजार लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाई और सब की बातें सुनी। उनके प्रति जनता का प्यार बहुत ही बेहतरीन है।’ पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर आया तो विचार करूंगी- हेमा हेमा शर्मा ने बताया कि, ‘अभी मेरा फोकस पूरी तरह से अपने काम पर है। मैं जल्द ही सरपंच 2 वेब सीरीज में काम करने वाली हूं। मैं बिग बॉस के बाद जल्द ही स्क्रीन पर दिखाई दूंगी। एक प्रोजेक्ट बिहार से ही जुड़ा हुआ है, जिसमें भी मैं देखूंगी।’ बिहार से कुछ हिसाब-किताब है, जिसे चुकाकर जाना है- हेमा शर्मा बिहार दौरे पर हेमा शर्मा ने कहा कि, ‘बिहार आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मैं दूसरी बार बिहार आई हूं। यहां आकर ऐसा लगता है कि इस जगह से मेरा कोई रिश्ता है। कुछ हिसाब-किताब है, जिसे चुकाकर जाना है।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे यहां के लोग और यहां की भाषा बहुत अच्छी लगी है। यहां के लोग काफी हंसमुख हैं और एक सभ्यता के साथ बात करते हैं। यहां के लोगों से बात करके मुझे काफी अच्छा लगता है और उनकी बातों को मैं इंजॉय करती हूं।’ बिग बॉस 18 फेम हेमा शर्मा शुक्रवार को पटना पहुंची थी। इस दौरान वह तेज प्रताप यादव के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुईं थीं। उन्होंने अपने आप को तेज प्रताप की फैन बताया और कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। हेमा ने बताया कि, ‘मैं चाहती हूं कि उनकी पार्टी भारत की नं- 1 पार्टी बने और तेज प्रताप नं- 1 लीडर बने। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी और बिहार आते रहने को कहा है।’ लालू प्रसाद यादव से पहली बार मिली हेमा शर्मा हेमा शर्मा ने कहा कि, ‘मैंने पहली बार लालू यादव को सामने से देखा था। बचपन से उन्हें टीवी पर देखते आ रहे थे।’ हेमा ने मजाकिया लहजे में कहा कि, ‘जब लालू यादव को सामने से साक्षात देखा तो लगा कि अभी हमको “ए बुड़बक” बोल देंगे।’ तेज प्रताप के लिए जनता का प्यार बेहतरीन है- हेमा हेमा शर्मा ने आगे कहा कि, ‘मैं तेज प्रताप यादव के जन्मदिन में भी शामिल हुई थी और मेरा दिन काफी अच्छा बीता। मैंने उनके फैन फॉलोइंग को देखा है। उन्होंने करीब 1000 लोगों को सेल्फी दिया।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह आसान नहीं होता है, क्योंकि अगर हम किसी के साथ 10 फोटो क्लिक करवा लेते हैं तो ऐसा लगता है कि थक गए हैं। उन्होंने हजार लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाई और सब की बातें सुनी। उनके प्रति जनता का प्यार बहुत ही बेहतरीन है।’ पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर आया तो विचार करूंगी- हेमा हेमा शर्मा ने बताया कि, ‘अभी मेरा फोकस पूरी तरह से अपने काम पर है। मैं जल्द ही सरपंच 2 वेब सीरीज में काम करने वाली हूं। मैं बिग बॉस के बाद जल्द ही स्क्रीन पर दिखाई दूंगी। एक प्रोजेक्ट बिहार से ही जुड़ा हुआ है, जिसमें भी मैं देखूंगी।’ बिहार से कुछ हिसाब-किताब है, जिसे चुकाकर जाना है- हेमा शर्मा बिहार दौरे पर हेमा शर्मा ने कहा कि, ‘बिहार आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मैं दूसरी बार बिहार आई हूं। यहां आकर ऐसा लगता है कि इस जगह से मेरा कोई रिश्ता है। कुछ हिसाब-किताब है, जिसे चुकाकर जाना है।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे यहां के लोग और यहां की भाषा बहुत अच्छी लगी है। यहां के लोग काफी हंसमुख हैं और एक सभ्यता के साथ बात करते हैं। यहां के लोगों से बात करके मुझे काफी अच्छा लगता है और उनकी बातों को मैं इंजॉय करती हूं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *