मुजफ्फरपुर SKMCH में युवक की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; गार्ड पर मारपीट का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर SKMCH में युवक की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा; गार्ड पर मारपीट का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान कांटी कोठिया के निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र संतोष पासवान के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोष पासवान बीते दिनों बोचहां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद SKMCH भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण संतोष की जान गई। मरीज की स्थिति को लेकर डॉक्टरों की ओर से सही जानकारी नहीं दी गई। कई बार पूछने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गार्ड पर मारपीट करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि जब डॉक्टरों से जानकारी लेने पहुंचे और सवाल-जवाब करने लगे, तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में मृतक के पिता महेंद्र पासवान समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद बढ़ने से स्थिति कुछ समय के लिए बिगड़ गई। पुलिस ने मामला शांत कराया सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान कांटी कोठिया के निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र संतोष पासवान के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोष पासवान बीते दिनों बोचहां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद SKMCH भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण संतोष की जान गई। मरीज की स्थिति को लेकर डॉक्टरों की ओर से सही जानकारी नहीं दी गई। कई बार पूछने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गार्ड पर मारपीट करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि जब डॉक्टरों से जानकारी लेने पहुंचे और सवाल-जवाब करने लगे, तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में मृतक के पिता महेंद्र पासवान समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद बढ़ने से स्थिति कुछ समय के लिए बिगड़ गई। पुलिस ने मामला शांत कराया सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *