दरभंगा में संदिग्ध हालत में एक कारोबारी की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के पास होटल से शव मिला है। मृतक की पहचान सुपौल जिले के गुदरी बाजार निवासी संजय प्रसाद अग्रवाल(35) के तौर पर हुई है। घटना विश्वविद्याल थाना क्षेत्र की है। संजय प्रसाद 15 अप्रैल से नारायण होटल में ठहरे थे। कमरे से बाहर आते-जाते किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार की शाम कमरे से दुर्गंध आने पर होटल कर्मियों को संदेह हुआ, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाथरूम में मिली लाश पुलिस के पहुंचने पर पहले कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई। बाथरूम में डेड बॉडी पड़ी थी। एंट्री रजिस्टर और पहचान पत्र के आधार पर पहचान की गई, जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई। छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है। मामला जहरीला पदार्थ सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरभंगा में संदिग्ध हालत में एक कारोबारी की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के पास होटल से शव मिला है। मृतक की पहचान सुपौल जिले के गुदरी बाजार निवासी संजय प्रसाद अग्रवाल(35) के तौर पर हुई है। घटना विश्वविद्याल थाना क्षेत्र की है। संजय प्रसाद 15 अप्रैल से नारायण होटल में ठहरे थे। कमरे से बाहर आते-जाते किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार की शाम कमरे से दुर्गंध आने पर होटल कर्मियों को संदेह हुआ, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाथरूम में मिली लाश पुलिस के पहुंचने पर पहले कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई। बाथरूम में डेड बॉडी पड़ी थी। एंट्री रजिस्टर और पहचान पत्र के आधार पर पहचान की गई, जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई। छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है। मामला जहरीला पदार्थ सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


