बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा इलाके में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। बाइक से लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अमृतपुर गांव निवासी मनोज अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय अमृतपुर चौराहे से करीब 100 मीटर पहले अचानक तेंदुए ने पीछे बैठे मनोज पर हमला कर दिया। हमले के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक नीचे गिर पड़े। लोगों के पहुंचने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ मनोज की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में मनोज का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर घटना के बाद परिजन घायल मनोज को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में मनोज का इलाज जारी है।


