शाजापुर के महुपुरा क्षेत्र स्थित पटेल वाड़ी में शुक्रवार रात एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। विवाद गाली-गलौज करने से रोकने पर शुरू हुआ था। हमले में घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गाली-गलौज से रोकने पर हुआ विवाद घायल शहजाद खान ने बताया कि वह क्षेत्र में कुछ युवकों को गाली-गलौज करने से मना करने गया था। इसी बात पर अनस और मुन्ना नामक युवकों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने शहजाद पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर आरोपी अनस और मुन्ना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश कर रही है।


