बोचहा में ज्वैलर से हथियार के बल पर लूट:दुकान बंद कर लौटते समय गाड़ी और नकदी छीनी

बोचहा में ज्वैलर से हथियार के बल पर लूट:दुकान बंद कर लौटते समय गाड़ी और नकदी छीनी

बोचहाँ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने एक सोना व्यवसायी को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यवसायी की ब्रेजा गाड़ी, 1.20 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये से अधिक का सोना लेकर फरार हो गए। दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यवसायी पीड़ित की पहचान चौमुख देवगण गांव निवासी रामकिशुन साह के पुत्र शेखर कुमार के रूप में हुई है। वे बोचहाँ न्यू मार्केट में ‘कृष्णा ज्वेलर्स’ नाम से दुकान चलाते हैं। घटना उस समय हुई जब वे दुकान बंद कर अपनी ब्रेजा गाड़ी से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रोकी गाड़ी काली चौक के समीप मझौली से कटरा जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। बदमाशों ने शेखर कुमार को गाड़ी से बाहर निकालकर मारपीट की और उन्हें उनके 8 वर्षीय भांजे अंकित कुमार के साथ पास के ईख के खेत में फेंक दिया। नकद, सोना और मोबाइल लेकर फरार व्यवसायी के अनुसार, लूटी गई ब्रेजा गाड़ी में मोबाइल फोन, 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और लगभग 3 लाख रुपये से अधिक का सोना रखा था। एक अपराधी ब्रेजा गाड़ी लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा स्कॉर्पियो से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की छानबीन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों का पीछा किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। बोचहाँ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों ने एक सोना व्यवसायी को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यवसायी की ब्रेजा गाड़ी, 1.20 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये से अधिक का सोना लेकर फरार हो गए। दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यवसायी पीड़ित की पहचान चौमुख देवगण गांव निवासी रामकिशुन साह के पुत्र शेखर कुमार के रूप में हुई है। वे बोचहाँ न्यू मार्केट में ‘कृष्णा ज्वेलर्स’ नाम से दुकान चलाते हैं। घटना उस समय हुई जब वे दुकान बंद कर अपनी ब्रेजा गाड़ी से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रोकी गाड़ी काली चौक के समीप मझौली से कटरा जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। बदमाशों ने शेखर कुमार को गाड़ी से बाहर निकालकर मारपीट की और उन्हें उनके 8 वर्षीय भांजे अंकित कुमार के साथ पास के ईख के खेत में फेंक दिया। नकद, सोना और मोबाइल लेकर फरार व्यवसायी के अनुसार, लूटी गई ब्रेजा गाड़ी में मोबाइल फोन, 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और लगभग 3 लाख रुपये से अधिक का सोना रखा था। एक अपराधी ब्रेजा गाड़ी लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा स्कॉर्पियो से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की छानबीन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों का पीछा किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *