कानपुर में युवक को चप्पलों से पीटा:बाइक टकराने पर विवाद, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में युवक को चप्पलों से पीटा:बाइक टकराने पर विवाद, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के कल्याणपुर में आवास विकास के केसा चौराहा पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक युवक को चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब आठ बजे केसा चौराहे के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने दूसरे युवक को चप्पल उतारकर पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस पहुंची, मौके पर नहीं मिला कोई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दोनों पक्ष कल्याणपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। किसी को चोट नहीं आई और दोनों युवक शराब के नशे में थे। मारपीट के बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला और न ही किसी ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *