कटिहार में BSNL पेंशनर्स का प्रदर्शन:3.5% DA लागू करने की मांग, कहा- बढ़ा महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिला, सरकार से तुरंत राहत की मांग

कटिहार में BSNL पेंशनर्स का प्रदर्शन:3.5% DA लागू करने की मांग, कहा- बढ़ा महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिला, सरकार से तुरंत राहत की मांग

कटिहार टेलीफोन भवन परिसर में अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और अखिल भारतीय डीओटी (DoT) पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारी पेंशनर्स की प्रमुख मांगों में 01 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता (3.5 प्रतिशत) को तत्काल प्रभाव से लागू करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) द्वारा 27 फरवरी 2026 को जारी पत्र के पैरा-5 को वापस लेने की भी मांग की। 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिला
पेंशनर्स सचिव अशोक कुमार, फुलेश्वर यादव, मंगल मुरमू, शंकर झा, बासुदेव शाह, डॉ. बी.के. सिंह, चितरंजन वर्मा और सदानंद ठाकुर सहित अन्य पेंशनर्स ने कहा कि भविष्य में महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को स्वतः और तत्काल लागू करने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल/एमटीएनएल से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को 01 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिला है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा
पेंशनर्स का कहना था कि महंगाई भत्ता उनकी क्रय शक्ति को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। इसके न मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी से पेंशनर्स में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि लंबित 3.5 प्रतिशत महंगाई भत्ता को अविलंब लागू किया जाए, ताकि पेंशनर्स को राहत मिल सके और उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सके। कटिहार टेलीफोन भवन परिसर में अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और अखिल भारतीय डीओटी (DoT) पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारी पेंशनर्स की प्रमुख मांगों में 01 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता (3.5 प्रतिशत) को तत्काल प्रभाव से लागू करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) द्वारा 27 फरवरी 2026 को जारी पत्र के पैरा-5 को वापस लेने की भी मांग की। 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिला
पेंशनर्स सचिव अशोक कुमार, फुलेश्वर यादव, मंगल मुरमू, शंकर झा, बासुदेव शाह, डॉ. बी.के. सिंह, चितरंजन वर्मा और सदानंद ठाकुर सहित अन्य पेंशनर्स ने कहा कि भविष्य में महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को स्वतः और तत्काल लागू करने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल/एमटीएनएल से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को 01 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई भत्ता अब तक नहीं मिला है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा
पेंशनर्स का कहना था कि महंगाई भत्ता उनकी क्रय शक्ति को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। इसके न मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी से पेंशनर्स में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि लंबित 3.5 प्रतिशत महंगाई भत्ता को अविलंब लागू किया जाए, ताकि पेंशनर्स को राहत मिल सके और उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *